स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झंडारोहण किया। इससे पहले उन्होंने सुबह 9 बजे अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन करते हुए चक्र अर्पित किया। स्टेडियम में झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और परेड का निरीक्षण किया।
सीएम गहलोत एसएमएस स्टेडियम में प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बहुत अहम है। इसके बाद लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। राजस्थान पुलिस की डॉग टीम हैरतअंगेज कारनामे दिखाए जो हर किसी को हैरान कर रहे थे।
75वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष! 75 years of independence
सीएम गहलोत ने आज सुबह 7 बजे सिविल लाइंस सीएम निवास पर झंडारोहण किया। इसके बाद पीसीसी, बड़ी चौपड़, अमर जवान ज्योति और इसके बाद एसएमएस स्टेडियम में झंडारोहण किया।
इस बार स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कार वितरण नहीं किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के लिए अलग से समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम को ज्यादा बढ़ा नहीं किया गया है क्योंकि बारिश के चलते ऐसा फैसला किया गया है।
अन्य जिलों में मंत्री झंडारोहण करेंगे। बीकानेर में डॉ बीडी कल्ला, कोटा में धारीवाल, बाड़मेर में हेमाराम चौधरी, दौसा में परसादीलाल मीणा, अजमेर में लालचंद कटारिया, बांसवाड़ा में महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, सीकर में महेश जोशी, भीलवाड़ा में रामलाल जाट, बारां में प्रमोद जैन भाया, भरतपुर में विश्वेन्द्र सिंह और चित्तौड़गढ़ में उदयलाल आंजना झंडा फहराएंगे। इस बार 75 वीं वर्षगांठ पर सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के घर पर भी झंडारोहण किया गया है।
