राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हवाई सर्वेक्षण करेंगे और प्रभावित लोगों से मिलेंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया आज दोपहर बाद धौलपुर एवं करौली जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और इसके बाद प्रभावित लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी है।
2025 में प्यास से तड़पने लगेंगे अरबों लोग!
इससे पहले गुरूवार को भी सीएम ने कोटा और उदयपुर संभाव का हवाई सर्वेक्षण किया था और बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी मदद का भरोसा दिया था।सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को सभी प्रकार के हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करने के निर्देश दिए है।
राज्य में लगातार बारिश के कारण बांधों के द्वार खोले जाने से अनेक जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। अब राहत की बात है कि मौसम विभाग के अनुसारभारी बारिश की संभावना नहीं है। आज सुबह जयपुर और अजमेर की लाइफ लाइन बिसलपुर बांध के दो गेट खोल दिए गए है जिसके कारण बनास नदी का जल स्तर बढ़ सकता है।
