Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दिल्ली में बैठक से पहले सीएम गहलोत ने दिखाए कड़े तेवर, पायलट पर बोला तीखा हमला 

जयपुर संभाग
दिल्ली में बैठक से पहले सीएम गहलोत ने दिखाए कड़े तेवर, पायलट पर बोला तीखा हमला 

अब कांग्रेस हाईकमान सचिन पायलट मामले में सुलह की कोशिश में लगा हुआ है और इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने पायलट पर तंज कसते हुए फिर मामले को तूल दे दिया है।  पिछले दिनों पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दी तो हाईकमान की चिंता बढ़ गई। गहलोत ने पायलट की शर्त नहीं मानने के संकेत देते हुए कहा है कि कोई पद लेने के लिए दबाव बनाए ऐसा कांग्रेस में नहीं होता है।

गहलोत ने कहा- कोई नेता पद मांगे और हाईकमान उसे पुछकर पद ऑफर करें कि आप कौन सा पद लोगे यह रिवाज नहीं कांग्रेस में नहीं है। हाईकमान और कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूत है और ऐसी स्थिति नहीं आई है कि आप किसी को मनाने के लिए पद ऑफर करो। कांग्रेस बहुत मजबूत संगठन है और हाईकमान बहुत मजबूत है। कार्यकर्ता की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कहे कि मैं यह पद लूंगा और उसे मिल जाए।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात से पहले गहलोत ने सचिन पायलट पर तंज कसकर सुलह फाॅर्मूले पर पानी फेर दिया है। गहलोत ने साफ तौर पर इशारा कर दिया है कि वह पायलट के सामने सरेंडर नहीं करेंगे। पायलट को अब कोई बड़ा पद देने पर भी गहलोत सहमत नहीं है क्योंकि पायलट का कद बढ़ेगा तो गहलोत को परेशानी होगी। अगर दोनों में बात नहीं बनती है तो कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा।  गहलोत के बयान ने नई सियासी चर्चाएं छेड़ दी हैं और पायलट इसका सही समय पर जवाब देंगे।