Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम योगी ने तोड़ दिया मुलायम की बहू अपर्णा का ये सपना!

उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने तोड़ दिया मुलायम की बहू अपर्णा का ये सपना!

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत की चर्चा पूरे देश में है, योगी की वापसी को लेकर बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है, वहीं 25 मार्च सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है और फिर तय होगा योगी 2.2 का मंत्रिमंडल, इस मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा इसकों लेकर कई तरह की खबरें आ रही है लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रही है, इस लिस्ट में जो नाम है उसकों लेकर चर्चाएं भी हो रही है लेकिन उस लिस्ट में एक नाम ना होने को लेकर जो चर्चा हो रही है वो नाम है 

घी के डिब्बे में टुकड़ों- टुकड़ों में मिला शव, खजाने पाने के लिए चाचा-चाची ने की हत्या

अर्पणा यादव, विधानसभा चुनावों से ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड बीजेपी में शामिल हुई अर्पणा यादव को अब तक कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे ये कहा जा सके कि बीजेपी में आने के बाद उनका फायदा हुआ है चुनावों में जब किसी सीट से उतारने की बात सामने आई तो पहले चर्चा थी कि उन्हें लखनऊ कैंट सीट से उतारा जाएगा ऐसा नहीं हुआ फिर खबर आई कि उन्हें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से उतारा जाएगा लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ, और अब जब बीजेपी यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ आई तो कहा जाने लगा कि उन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है लेकिन ऐसा भी होता नहीं दिख रहा है।


क्योंकि  सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो जिसमें संभावित कैबिनेट मंत्रियों के नाम है लेकिन उसमें अर्पणा यादव का नाम कहीं नहीं है हालांकि नवतेज टीवी इस लिस्ट की पुष्टि नहीं करता कि ये लिस्ट सहीं है या गलत, लेकिन इस लिस्ट में अर्पणा यादव का नाम नहीं होने से एक बार फिर अर्पणा के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है, तो फिर एक बार चर्चा हो रही है बीजेपी में आने के बाद अर्पणा यादव को क्या फायदा मिला, अब ये तो समय ही बताएंगा कि अर्पणा यादव को बीजेपी में आने का क्या फायदा मिलता है।