Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

योगी की नई कैबिनेट में इन नए चेहरों को मिलेगी जगह, देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश
योगी की नई कैबिनेट में इन नए चेहरों को मिलेगी जगह, देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

यूपी में योगी 2 की सरकार बनने जा रही है और इससे पहले मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों को लेकर चर्चा तेज हो रही है। इस बार कई नए चेहरों को जगह मिलेगी तो 3 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। इसमें महिला, दलित और ओबीसी चेहरों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 

इस लिस्ट में केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है जो चुनाव हार गए है लेकिन उनको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ होली के बाद लेंगे और शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को आयोजन बहुत ही भव्य होगा।

संभावित मंत्रियों के नाम

- केशव प्रसाद मौर्य 
- दिनेश शर्मा
- स्वतंत्र देव सिंह
- ब्रजेश पाठक
- जय प्रताप सिंह 
- गोपाल टंडन
- सिद्धार्थ नाथ सिंह 
- श्रीकांत शर्मा
- बिपिन वर्मा 
- संदीप सिंह 
- भूपेंद्र चौधरी 
- असीम अरुण  
- राजेश्वर सिंह 
- रमापति शास्त्री  
- सतीश महाना
- आशीष पटेल 
- संजय निषाद 
- मोहसिन रजा

संभावित नए चेहरे

गुर्जर
तेजपाल नागर
वीरेंद्र सिंह
नंदकिशोर गुर्जर

जाट
लक्ष्मी नारायण
योगेश धामा

जाटव
बेबी रानी मौर्य
असीम अरुण

ठाकुर
दयाशंकर सिंह
अदिति सिंह