Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम योगी ने विपक्षी नेताओं को बताया गिरगिट

उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने विपक्षी नेताओं को बताया गिरगिट
यूपी चुनावों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। सीएम योग ने इस बार विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है और उन्होंने यह तक कह दिया है कि उनके बदलते बयानों से गिरगिट भी शरमा जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष जातिवाद, क्षेत्रवाद, बेईमानी के साथ दंगे करवाते थे और इनके दोहरे चरित्र से आपको बचना होगा। इनके बहकावे में कभी मत आना क्योंकि  ये लोग बार-बार रंग बदलते रहते हैं।

एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल संयंत्र का शिलान्यास के मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा उनको किसने रोका था लेकिन वे सब राम मंदिर बनाने के पक्ष में नहीं थे। 
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन को बुआ-बबुआ का नाम मिला लेकिन जनता ने उनको नकार दिया।  सपा मुखिया पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयायी हैं, ये गन्ने की मिठास को क्या समझ रखते हैं।
इन लोगों मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्‍मभूमि पर हमला किया था और हमारी सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त किया और एक भी दंगा नहीं होने दिया। पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों या सामान्य किसानों की हालात खराब थी और किसान आत्महत्या कर रहा था।