राजस्थान कांग्रेस में इन दिनों पायलट और गहलोत गुट के नेताओं में जुबानी जंग इस तहर से छिड़ी हुई है कि दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस जुबानी जंग में पायलट और गहलोत के वह राज सामने आ रहे है जिसके कारण इन दोनों नेताओं में दुश्मनी हुई है। पायलट ने अपनी ही सरकार को 15 दिन का समय दिया है और कह दिया है कि मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
इस चेतावनी के बाद गहलोत गुट के नेता पायलट पर हमला बोल रहे है। इस कड़ी में अब मुख्यमंत्री के सलाहकार और सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने पायलट के चुनावी साल में करप्शन का मुद्दा उठाने पर सवाल खड़े किए हैं। जनसंघर्ष यात्रा कोई भी सियासी असर नहीं हुआ।
