Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीपी जोशी ने संभाला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद, राजे-पूनिया समर्थक नेता भी पहुंचे

जयपुर संभाग
सीपी जोशी ने संभाला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद, राजे-पूनिया समर्थक नेता भी पहुंचे

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। आज का दिन बीजेपी के लिए बहुत बड़ा दिन था और जोशी दिल्ली से अपने समर्थकों के साथ सुबह  जयपुर के लिए रवाना हुए थे। इस इस दौरान उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके कारण उनका पदभार ग्रहण करने में देरी हुई।  इस दौरान सांसद राज्यवर्धन सीपी जोशी की गाड़ी चला रहे थे जिसको लेकर नए कयास लगाए जा रहे है।

E-Mail पर Actor और Singer को धमकी देने वाला आरोप गिरफ्तार

बीजेपी मुख्यालय पर सतीश पूनिया ने नए अध्यक्ष पद का चार्ज सौंपा। इसके बाद बीजेपी मुख्यालय पर बहुत बड़ी जनसभा को संबोधन किया। राजस्थान बीजेपी मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर से सतीश पूनिया की फोटो हट गई है जिसको लेकर भी चर्चा रही। लेकिन वसुंधरा राजे पोस्टर में अब भी बरकरार हैं। 

सीपी जोशी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राजे को जगह दी गई है। पूनिया के शपथ ग्रहण में भी राजे की तस्वीर लगी हुई थी। लेकिन इस कार्यक्रम में राजे का नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। जोशी के आने के बाद बीजेपी में चल रही गुटबाजी का अंत होगा आने वाले चुनावों में सभी नेता एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

इस बार सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं होगा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। जोशी की नई कार्यकारणी के साथ गुटबाजी को खत्म करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पूनिया को अब दिल्ली भेजा जाएगा या नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी इसको लेकर भी जल्द फैसला हो सकता है।