Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस फॉर्मूले से होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, जानें पूरी खबर

देश विदेश
इस फॉर्मूले से होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, जानें पूरी खबर

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली नई सरकार के गठन को एक महीने पूरे होने जा रहा है लेकिन अभी तक मंत्रीमंडल को लेकर कोई फैसाल नहीं हुआ है। इस बात को लेकर विपक्ष कई सवाल खड़े कर रहा है तो जल्द शिंदे सरकार गिरने की बात कह रहा है। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा और इसके लिए फॉर्मूला भी तय हो गया है।  

मैडम जी के पैर गंदे ना हो जाएं इसलिए कुर्सियों का बना दिया पूल!

सुत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद एकनाथ शिंदे और बीजेपी के बीच मंत्री पद बंटवारें को लेकर बात हो गई है। शाह और शिंदे के बीच चर्चा हुई है जिसमें नए मत्रियों के शपथग्रहण समारोह का दिन जल्द तय होगा।

मुख्यमंत्री शिंदे 6 बार दिल्ली का दौरा कर चुके है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि जल्द कैबिनेट विस्तार होगा। इसके लिए 60.40 का फॉर्मूला तय हुआ है और अगस्त के शुरूआति दिनों में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।


सीएम शिंदे ने सरकार बनते ही कई बड़े फैसले किए है जो पहले की सरकार के समय रूके हुए थे। शिवसेना को लेकर अभी जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी क्योंकि शिंदे ने ठाकरे परिवार की जड़े हिला दी है।