आज के समय में लोगों को खाने में नॉनवेज बहुत पसंद आ रही है और इसकी वजह से वह बीमार भी बहुत ज्यादा हो रहे है। हाल ही में एक रिसर्च किया गया है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग नॉनवेज खाते है वह शाकाहारी खाना खाने वालों से ज्यादा बीमार होते है।हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार शाकाहारी खाना सबसे हेल्दी डाइट होती है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के स्तर को कम रखने में सफल होता है।
The Kashmir Files विवाद पर भड़के PM Modi,VIDEO
एक नई स्टडी में पाया गया है कि नॉनवेज खाने वालों की तुलना में शाकाहारियों में कैंसर का खतरा बहुत कम होने की बात कही है।
स्टडी के नियमित रूप से मीट खाने वालों की तुलना में कम मीट खाने वालों में कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें बताया गया है कि मछली खाने वालों को कम होता है और मटन—चीकन खाने वालों को ज्यादा खतरा होता है।
कई लोगों पर किए गए सर्वे से पता चला है कि नियमित नॉनवेज खाने वालों की तुलना में कम नॉनवेज खाने वालों में कैंसर होने का खतरा 10 प्रतिशत तक कम होता है। कैंसर महिलाओं में तेजी से होता है अगर वह नॉनवेज का सेवन करती है। नॉनवेज खाने से कैंसर ही नहीं अन्य बीमारी होने का खतरा भी ज्यादा होता है।
शाकाहारी खाने से कैंसर का खतरा कम होने के साथ अन्य बीमारी के होने का खतरा भी कम होता है। इसलिए वेजिटेरियन डाइट का ज्यादा इस्तेमाल करने की बात कही जाती है। भारत में भी तेजी से नॉनवेज खाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
