शहीद दिवस के अवसर पर भाजयुमो जयपुर शहर द्वारा सफाई अभियान चलाया गया है। जिसमें भाजयुमो जयपुर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी के साथ प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भाग लिया। करणी विहार मंडल में स्थित शनि महाराज के मंदिर और तेजाजी का मंदिर गजसिंह पुरा अजमेर रोड बाईपास से सफाई अभियान की शुरुआत हिमांशु शर्मा ने की ।
कोटा में धारा 144 लागू करने पर प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने दी सरकार को चेतावनी
इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री अमित भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी आकाश शर्मा,नरेंद्र सिंह, राजेश मीणा, उज्ज्वल आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
