भीषण गर्मी में इस बार लोगों को बिजली के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस बार गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है लेकिन दूसरी तरफ कोयले की कमी के चलते देश के कई राज्यों में बिजली संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, यूपी और आंध्र प्रदेश में बिजली संकट पैदा हुआ है। बिजली संकट को कम करने के लिए सभी राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार से कोयले की आपूर्ति के लिए पत्र लिखा है।
नर्स के हाथ से फिसलकर जमीन पर गिरे नवजात की मौत, अस्पताल ने बताया पैदा हुआ मृत बच्चा
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ लू की चपेटों को सामना करना पड़ा रहा है। ज्यादा गर्मी के चलते बिजली की मांग भी तेज हो गई है और इसी वजह से कोयला संकट का सामना करना पड़ा है। कई राज्यों में आने वाले दिनों बिजली आपूर्ति करने वाले पावर प्लांट्स में कोयले की कमी के कारण मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों पर इसका असर देखने को मिलेगा।
भारत में बिजली की मांग 201 गीगावाट तक पहुंच गई है लेकिन 8 गीगावाट की कमी होने के कारण बिजली संकट बढ़ गया है। बढ़ती गर्मी के कारण आने वाले समय में भारत में बिजली संकट और गहरा सकता है। बिजली संकट को देखते हुए रेलवे एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इसका कारण यह है कि बिजली संयंत्रों के लिए कोयला ढोने वाली ट्रेनों के रास्ते में ज्यादा बाधा नहीं हो। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने कहा कि ताप विद्युत संयंत्र में कोयले की कमी हैं और इसी वजह से बिजली संकट पैदा हुआ है।
