Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

इस ड्रिंक को पीने से जा सकती है आंखों की रोशनी,रखें सावधानी

लाइफस्टाइल
इस ड्रिंक को पीने से जा सकती है आंखों की रोशनी,रखें सावधानी

आज के समय हर किसी को कॉफी पीना बहुत पसंद होता है लेकिन उनको इस बात का पता नहीं होता है कि इसके कारण उनको कई प्रकार की परेशानी भी हो सकती है। एक सर्वे में दावा किया गया है कि कॉफी दुनिया की सबसे फेमस ड्रिंक्स बन गई और हर समय इंसान इसको पीना पसंद करता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

नोटों की गड्डियों और सोने को जब्त करने के बाद ED करती है ये काम!

कॉफी का ज्यादा सेवन करने से कई गंभीर बीमारियां होती है जिसमें डायबिटीज, लिवर  और कैंसर होने का कारण भी बन जाती है। लेकिन इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी जा सकती है ऐसा दावा किया जा रहा है। ज्यादा कॉफी पीने से मोतियाबिंद की समस्या हो सकती है। बताया जाता है कि कॉफी में बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन होता है जो सेहत के लिए कई बार नुकसानदायक साबित हो सकता है।


अगर निश्चित मात्रा से अधिक कॉफी का सेवन  किया जाएगा तो मोतियाबिंद होने का खतरा बढ़ जाता है और आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ़ जाता है। इसके ज्यादा सेवन से ब्लडप्रेशर भी बढ़ जाता है। मोतियाबिंद दुनिया में सबसे अधिक अंधेपन का कारण माना जाता है और इसलिए आपको इस बीमारी से बचना होगा। कई आपका शौक आपकी आखों की रोशनी नहीं छीन ले।