Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सबको हंसाने वाला कॉमेडी किंग गजोधर चाचा सबको रुला गया

रेसिपी
सबको हंसाने वाला कॉमेडी किंग गजोधर चाचा सबको रुला गया

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली और सबको हंसाने वाला आज सबको रूला गया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद हॉस्पिटल में एडमिट थे।  डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की वह फिर से हम सबको हंसा सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 58 साल की उम्र में उन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया। 


हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान रखते थे लेकिन इसके बाद वह बीमार हो गए। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थेए उनके आगे कई शहरों में शोज भी लाइन अप थे।पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था लेकिन उनके वापस आने का सपना अब टूट गया है।