सबको हंसाने वाला कॉमेडी किंग गजोधर चाचा सबको रुला गया
कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली और सबको हंसाने वाला आज सबको रूला गया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद हॉस्पिटल में एडमिट थे। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की वह फिर से हम सबको हंसा सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 58 साल की उम्र में उन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया।

हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान रखते थे लेकिन इसके बाद वह बीमार हो गए। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थेए उनके आगे कई शहरों में शोज भी लाइन अप थे।पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था लेकिन उनके वापस आने का सपना अब टूट गया है।





