Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

तीसरी लहर का खतरा बढ़ा, 7 महीने के बाद कोरोना के मरीज 1 लाख के पार

रेसिपी
तीसरी लहर का खतरा बढ़ा, 7 महीने के बाद कोरोना के मरीज 1 लाख के पार

ओमिक्रॉन के खतरे के साथ कोरोना के मरीजों का ग्राफ एक बर फिर अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और पिछले 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं।  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,000  नए केस सामने आने के साथ 300 लोगों की मौत भी हुई है। 7 महीने बाद 1 लाख के पार नए मरीजों का आंकड़ा तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। 

देश में सबसे संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र, प. बंगाल , दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक में सामने आ चुके हैं। भारत में अब तक लगभग 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है जो बहुत ही सही है लेकिन ओमिक्रॉन का खतरा चिंता बढ़ा रहा है। 

देश में ओमिक्रॉन के अब तक 3000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और लगभग 1 हजार ठीक भी हो चुके हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 876, दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291 केस सामने आ चुके हैं है।

​​​​​​​

दुनिया में इस वायरस के कारण लाकडाउन तक लगा दिया गया है और लाखों लोगों को चपेट में लेने के साथ हजारों लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। भारत में इसका खतरा दिनों—दिन बढ़ता ही जा रहा है और वैज्ञानिक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस वायरस के कारण तीसरी लहर आएगी जो बहुत ही खतरनाक होगी।

84 साल के बुजुर्ग ने 11 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोला खत्म हो रही है मेरी बीमारी!, Video

कोरोना की तीसरी लहर जनवरी के अंत तक अपनी चरम सीमा पर होगी और इसके बाद मरीजों का ग्राफ तेजी से कम होगा। इस खतरे को देखते हुए बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी है और तीसरी डोज 10 जनवरी से लगनी शुरू हो जाएगी। कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाने पर भी विचार किया है क्योंकि तीसरी लहर बहुत ही खतरनका साबित होती नजर आ रही है।