मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

तीसरी लहर का खतरा बढ़ा, 7 महीने के बाद कोरोना के मरीज 1 लाख के पार

प्रकाशित: Jan 07, 2022 16:25रिपोर्ट: Navtej TV

ओमिक्रॉन के खतरे के साथ कोरोना के मरीजों का ग्राफ एक बर फिर अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और पिछले 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,000 नए केस सामने आने के साथ 300 लोगों की मौत भी हुई है। 7 महीने बाद 1 लाख के पार नए मरीजों का आंकड़ा तीसरी लहर शुरू हो चुकी है।

देश में सबसे संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र, प. बंगाल , दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक में सामने आ चुके हैं। भारत में अब तक लगभग 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है जो बहुत ही सही है लेकिन ओमिक्रॉन का खतरा चिंता बढ़ा रहा है।

देश में ओमिक्रॉन के अब तक 3000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और लगभग 1 हजार ठीक भी हो चुके हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 876, दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291 केस सामने आ चुके हैं है।

​​​​​​​

दुनिया में इस वायरस के कारण लाकडाउन तक लगा दिया गया है और लाखों लोगों को चपेट में लेने के साथ हजारों लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। भारत में इसका खतरा दिनों—दिन बढ़ता ही जा रहा है और वैज्ञानिक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस वायरस के कारण तीसरी लहर आएगी जो बहुत ही खतरनाक होगी।

84 साल के बुजुर्ग ने 11 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोला खत्म हो रही है मेरी बीमारी!, Video

कोरोना की तीसरी लहर जनवरी के अंत तक अपनी चरम सीमा पर होगी और इसके बाद मरीजों का ग्राफ तेजी से कम होगा। इस खतरे को देखते हुए बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी है और तीसरी डोज 10 जनवरी से लगनी शुरू हो जाएगी। कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाने पर भी विचार किया है क्योंकि तीसरी लहर बहुत ही खतरनका साबित होती नजर आ रही है।