Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

चीन में कोरोना का कोहराम,घर से निकलने पर लगी पाबंदी और खाने के लिए तरसे

रेसिपी
चीन में कोरोना का कोहराम,घर से निकलने पर लगी पाबंदी और खाने के लिए तरसे

चीन में कोरोना का कहर इस तरह से तबाही मचा रहा है कि लोगों को खाना तक नसीब नहीं हो रहा है। चीन ने कोरोना वायरस से पूरी दुनिया को खतरे में डाला था और आज उसे इस वायरस की मार से अब उसके होश उड़ गए है। चीन के दो सबसे बड़े शहर शंघाई और बिजिंग में हालात इतने खराब हो चुके है कि लोगों को घरों में कैद होना पड़ गया है। चीन की जनता में अपनी सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है लेकिन इसके बाद भी सरकार दुनिया से इस सच को छूपाने का प्रयास कर रही है। 

उर्फी इस बार एयरपोर्ट पहुंची नंगे..तो मचा वबाल Urfi Javed

शंघाई में लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और लॉकडाउन जारी है। शंघाई के लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा ​गया है कि वह घरों से बहार नहीं निकले लेकिन इसके विरोध में जनता ने अपनी सच्चाई बतानी शुरू कर दी है। हम लोग कोरोना से नहीं सरकार की गलत नीतियों से मरने जा रहे हैं। बीजिंग में भी इसी प्रकार के कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है। नागरिकों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है और वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। 


कोरोना के कारण चीन की अर्थव्यवस्था पर भी असर दिखने लगा है और निर्यात वृद्धि लगभग दो वर्षों में सबसे कमजोर स्थिति में है। चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी के तहत काम करने की सलाह दी है। लेकिन इसके बाद भी चीन में कोरोना का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन के वुहान से कोरोना का जन्म हुआ था और इसके बाद इसकी मार पूरी दुनिया झेल चुकी है।