Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना की तीसरी लहर का कहर शुरू, रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने उड़ाए होश

देश विदेश
कोरोना की तीसरी लहर का कहर शुरू, रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने उड़ाए होश

भारत में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के होने से तीसरी लहर शुरू होने की खबर सही साबित होती नजर आ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग एक लाख नए मामले आए हैं। इसके साथ 300 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। पीछले दिनों के मुकाबले कोरोना केसों में एक दिन में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट की केसों की संख्या 3 हजार की करीब होती दिख रही है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मिले है और इसी वजह से यहां सरकार ने सबसे ज्यादा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र, दिल्ली की स्थिति खराब

कोरोना के केसों में सबसे ज्यादा उछाल महाराष्ट्र , पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिल नाडु और केरल में मिले है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटों में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। 10 जनवरी से वैक्सीन की तीसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी।

​​​​​​​

दुनिया में इस वायरस के कारण लाकडाउन तक लगा दिया गया है और लाखों लोगों को चपेट में लेने के साथ हजारों लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। भारत में इसका खतरा दिनों—दिन बढ़ता ही जा रहा है और वैज्ञानिक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस वायरस के कारण तीसरी लहर आएगी जो बहुत ही खतरनाक होगी।वाशिंगटन पोस्‍ट ने जो दावा किया है उसके अनुसर जनवरी माह सबसे ज्यादा मरीज देखने को मिलेंगे।  वैज्ञानिकों ने कहा है कि नए मामलों की अभी तो केवल शुरुआत हुई है और आने वाला अगला महीना सबसे खतरनाक होगा। दक्षिण अफ्रीका में नए वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद अब उनमें गिरावट भी होनी शुरू हो गयी है।