देश में कोरोना की रफ्तार फिर तेज हो गई और इसी वजह से कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो कोरोना के 17 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना की बढ़ती स्पीड के बीच एक्टिव केस की संख्या 1 लाख के पार होने वाली है।
Pyar में होती है कुत्तों से घटिया मौत लिखकर Teena ने खुद को लगाई आग!
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से संक्रमण के 17 हजार नए मामले और 13 संक्रमितों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हो गई है। लगभग 4 करोड़ लोग इसको मात देकर स्वस्थ भी हुए है। कोरोना वायरस के नए मामलों में आई तेजी के साथ ही एक्टिव केस में भी तेजी से बढ़े हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश के 10 राजय कर्नाटक, यूपी,महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्य चिंता की वजह बने हुए हैं। इन राज्यों में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1 हजार से ज्यादा हो गई है। अगर जल्द से जल्द इन राज्यों में मरीजों की संख्या कम नहीं हुई तो यह पूरे देश के लिए खतरा बना सकते है।
चौथी लहर की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो कोरोना जून के अंत तक बेकाबू हो जाएगा। चीन में कोरोना ने भारी तबाही मचाई और कई बड़े शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे बचने के लिए आपको वैक्सीन लेनी होगी और मास्क का इस्तेमाल करना होगा।
