पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है और इसके लिए कई लोगों हजारों रूपये पानी की तरह बहा देते है। लेकिन इस बार नए साल का जश्न आपकी छोटी सी गलती के कारण फीका पड़ सकता है। नए साल के शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है और पूरी दुनिया में कोरोना के नए वैरिंएट ने भी अपनी रफ्तार बढ़ा दी है।
कई वैज्ञानिकों ने तो यहां तक कह दिया है कि नए साल के पहले महीने में इस वायरस का विकराल रूप देखने को मिलेगा। भारत में कई राज्यों ने इसके खतरे को देखते हुए नए साल के जश्न पर रोक लगाने के साथ नए गाइडलाइन भी जारी कर दी है ताकि भीड़ ज्यादा नहीं हो सकें।
नए साल से पहले भारत में बड़ा ओमिक्रॉन का खतरा, इन राज्यों में कर्फ्यू और धारा 144 लागू
अगर आप भी नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में लगे है तो आप इस प्लान को बदल ले तो अच्छा होगा। इस वायरस के कारण आप के साथ आपका पूरा परिवार भी इसकी चपेट में आ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जो आपके जश्न का फीका नहीं होने देगी और परिवार के साथ ही आप नए साल का जश्न मना सकेंगे।
1. हर साल की तरह इस बार आप नए साल का जश्न बाहर मनाने की जगह घर पर ही मनाये तो आपके लिए अच्छा होगा। इस बार नए साल के साथ आपके नए कोरोना वायरस का भी ध्यान रखना होगा।
2. परिवार के सभी सदस्यों को वैक्सीन की डोज लगाकर उनको सुरक्षित करें तो आपके लिए नया साल और भी अच्छा जाएगा। नए साल का जश्न परिवार के साथ मनाने पर ज्यादा मजा आता है लेकिन जब परिवार ही सुरक्षित नहीं होगा तो जश्न कैसे मनेगा।
3. कई लोगों नए साल के दिन शराब पार्टी या अन्य नशीली पार्टी को लेकर जश्न मनाने की तैयारी करते है लेकिन उनको इस बात का पता नहीं होता है कि ऐसा करने से आपका पूरा परिवार परेशान रहता है और आपकी चिंता करता है।
4. कई लोग नए साल के जश्न में इतने पागल हो जाते है कि उनको अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं होता है और इस वार कोरोना का खतरा तो तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेने का इंतजार कर रहा है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको मौत के मुंह में ले जा सकती है।
