महिलाओं के साथ रेप जैसी घटनाओं में ज्यादातर आरोपी पीड़िता के परिचत ही होते है और इसी वजह से इस प्रकार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। कई घटनाओं में देखा गया है कि नाबालिग लड़की अपने किसी जानकार पर भरोसा कर लेती है और जिस पर भरोसा होता है वहीं इंसान उसके साथ रेप जैसी घटना को अंजाम देती है।
हिन्दू देवी-देवताओं का फिर हुआ अपमान, bikni पर लगा दी भगवान की फोटो! Hindu god insulted
हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में रेप पीड़िता को लंबे इंतजार के बाद इंसाफ मिला है। कोर्ट ने आरोपियों को उनके किए की सजा दी है और नाबालिग लड़की को इंसाफ मिला है। रेप के मामले में कोर्ट ने एक इंजीनियर को उम्रकैद की सजा सुनाई और रेप पीड़िता की मौसी को भी 20 साल की सजा मिली।
यह घटना 2 साल पुरानी है और अब जाकर पॉक्सो कोर्ट ने ये दोनों आरोपियों को सजा सुनाई है। आरोपी इंजीनियर पर एक लाख और मौसी पर दस हजार का जुर्माना भी लगाया है। मौसी का नाम सीमा देवी उर्फ आरती देवी है जिसने पीड़िता को मकान की सफाई कराने की बात कहकर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद मकान पर मौजूद इंजीनियर ने नाबालिग के साथ रेप किया था। इस घटना मे मौसी की मिलीभगत साफ दिखाई दे रही थी और इसी वजह से उसको सजा मिली है।
