लाल किले पर झंडा फहराने और किसान आंदोलन के कारण दीप सिद्धू के नाम की हर जगह चर्चा होने लगी थी। लेकिन कल रात उनकी सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी जो लोगों के लिए फिर से चर्चा का विषय बन गयी है। बताया जा रहा है कि दीप सिद्धू ने 15 फरवरी को अंतिम सांस ली क्योंकि हरियाणा में सोनीपत खरखौदा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए कार हादसे में उनकी जान चली गयी।
Disco King Bappi Da का निधन, नींद में सोते-सोते रूक जाती थी सांसे
इस हादसे के समय में उनके साथ उनकी दोस्त रीना राय थी लेकिन वह बच गयी। वैलेंटाइन डे पर दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार किया था। दीप ने कुछ दिनों पहले रीना राय के लिए एक बहुत ही अच्छी पोस्ट लिखी थी और जिसमें इन दोनों के प्यार का खुलासा हुआ था।
दीप सिद्धू ने लिखा 'जब पूरी दुनिया मेरे खिलाफ थी तो रीना मेरे साथ खड़ी रहीं, तुमने मुझे सुरक्षित रखा, मेरा सम्मान किया, मुझे शक्ति दी, मेरी आजादी के लिए दुआ की, लेकिन जिस चीज ने मेरा दिल छू लिया वो ये है कि तुमने अपनी जिंदगी को ही मेरे लिए रोक दिया।
आगे कहा मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आई लव यू।रीना ने फिल्म ‘रंग पंजाब’ से करियर शुरू किया और इसके बाद वह मिस साउथ एशिया रह चुकी है।
पागल प्रेमी ने सरेआम प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, Video देख दिल दहल जाएगा
कई लोग इस हादसे के पीछे किसी साजिश की बात कह रहे है लेकिन रीना ने इस हादसे की पूरी जानकारी देकर साजिश की झूठी खबरों पर विराम लगा दिया है। हादसे के बाद रीना ने बताया कि नींद आने के कारण एक्सीडेंट हुआ और दीप की जान चली गई। इस हादसे में दीप की जान चली गयी लेकिन मुझे मामूली चोट आई जिसके बाद मैं घर आ गयी।
गाड़ी की टक्कर दाएं तरफ हुई लेकिन बाईं और का हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ इसके बाद रीना का एयरबैग खुला और फटा नहीं, जबकि दीप सिद्धू की तरफ वाला एयरबैग खुलने के बाद फट गया जिसके कारण उनकी जान नहीं बच पायी। इस दर्दनाक हादसे के बाद रीना की जान तो बच गई लेकिन उसकी प्रेम कहानी का अंत हो गया और अपनी प्रेम कहानी का अंत अपनी आंखों से देखा है। वैलेंटाइन डे के दिन उनकी प्रेम कहानी का अंत होना बहुत ही दर्दभरा है।
