अंकिता की मौत से पूरा झारखंड सिसकियां भर रहा है उसी मौत पर उसका सिरफिरा आशिक शाहरुख हंस रहा है, उसके चेहरे पर ना कोई मलाल है और ना ही कोई पछतावा। अंकिता की मौत से पूरे झारखंड में बवाल मचा हुआ है। 5 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही दुमका की अंकिता आखिरकार हार गई, रांची के रिम्स से जैसे ही अंकिता की मौत की खबर आई, गुस्से से आग.बबूला हुए लोग सड़कों पर निकल आये और न्याय दिलाने की मांग कर रहे है।
Ankita को जिंदा जलाने वाले हैवान Shahrukh की Custody में बेशर्म हंसी, देखें VIDEO
23 अगस्त की सुबह जैसे ही अंकिता नींद से उठती है अपने आपको आग से लपटों से घिरा पाती है, अंकिता की चीख.पुकार सुनकर दादा.दादी और पिता दौड़ते हुए अंकिता को कम्बल में लपेटकर आग बुझाने की कोशिश करते है लेकिन तब तक वो बुरी तरह से जली गई होती है। आनन-फानन में उसे दुमका के अस्पताल में ले जाया जाता है लेकिन वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स में रेफर कर दिया जाता है।
पुलिस को दिए बयान में अंकिता बताती है कि शाहरुख नाम के एक लड़के ने किसी कहीं से उसका नंबर ले लिया और उसे बार-बार कॉल करके दोस्ती करने के लिए दबाव ड़ाल रहा था।
पुलिस ने मामले में आरोपी शाहरुख समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अंकिता की मौत के शहर में सांप्रदायिक तनाव के हालात बनते देख दुमका शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अब ये मामला राजनीतिक रंग लेता भी नजर आ रहा है, पूर्व सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर राज्य सरकार को घेरा है।
झारखंड शर्मिंदा है बेटी अंकिता। वोट बैंक और तुष्टीकरण का नतीजा है झारखंड की बेटी अंकिता की नृशंस हत्या। शाहरुख नाम के अपराधी ने अंकिता पर पेट्रोल डाल कर जला डाला, लेकिन मुख्यमंत्री जी के मुंह आज तक एक आह तक नहीं निकली। झारखंड की जनता इस तालिबान समर्थक सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वहीं दुमका से बीजेपी सांसद डा. निशिकांत दुबे ने भी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया है।
काश दुमका की बेटी अंकिता को हमलोग शाहरुख़ जैसे दरिंदे से बचा पाते। पुलिस प्रशासन की भूमिका समाज के लिए ख़तरनाक। मुस्लिम पदाधिकारी नूर मुस्तफ़ा का अपराधी को साथ देना देश के लिए घातक। संथालपरगना अपनी बेटी की हत्या के बाद उद्वेलित है!
