Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इयरफोन या हेडफोन के इस्तेमाल से जल्दी हो जाएंगे बहरे, जानें पूरी खबर

देश विदेश
इयरफोन या हेडफोन के इस्तेमाल से जल्दी हो जाएंगे बहरे, जानें पूरी खबर

आज के तकनीकी वाले ज़माने में इयरफोन या हेडफोन का प्रयोग एक आम बात हो गई है लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास इयरफोन होता है, ऑटो में हों, बस में या फिर मेट्रो में, हर दूसरा बंदा अपने कान में ईयरफोन लगाए मिल जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, हेडफोन या इयरफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। फ्रांस के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट की रिसर्च से पता चला है कि फ्रांस में चार में से एक व्यक्ति को सुनने में परेशानी हो रही है। वे धीरे-धीरे बहरे होते जा रहे हैं।

देश छोड़कर भाग रहे है करोड़पति- अरबपति आखिर क्या है वजह! 

मतलब वहां की 25% आबादी इससे प्रभावित हो रही है। फ्रांस में 18 से 75 वर्ष की उम्र के 1,86,460 लोगों पर एक रिसर्च की गई है रिसर्च के मुताबिक लोगों को सुनने में समस्या लाइफस्टाइल, सोशल आइसोलेशन व डिप्रेशन व तेज आवाज के संपर्क में आने के कारण हो रही है, रिसर्च में पाया गया है कि कुछ लोगों में शुगर और डिप्रेशन की वजह से सुनने की समस्या हो रही है। वहीं कुछ लोगों को अकेलेपन, शहरी शोर और हेडफोन का यूज करने के कारण परेशानी हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया में लगभग 150 करोड़ लोग किसी न किसी रूप में सुनने में समस्या महसूस कर रहे हैं। 

यह संख्या 2050 तक बढ़कर 250 करोड़ होने की संभावना है। इसलिए इसे स्वास्थ्य समस्या के रूप में देखा जा रहा है। फ्रांस में महज 37% लोग ही हियरिंग एड इस्तेमाल करते हैं। धूम्रपान करने वाले और उच्च BMI वाले लोग भी हियरिंग एड का कम इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए पिछले साल, फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग ने फ्री में हियरिंग एड लोगों को उपलब्ध कराए गए थे। हियरिंग एड के लिए बीमा का भी प्रावधान किया गया है। WHO हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाता है जिसका उद्देश्य लोगों को बहरेपन के खतरों के प्रति जागरूक करना है, 

अगर इसी तरह इयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल होता गया तो दुनिया की एक बहुत बड़ी आबादी बहरेपन के अलावा और कई बिमारियों का शिकार होने वाली है, अगर आप भी कान से जुड़ी परेशानियों से बचना चाहते हैं तो ईयरफोन का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करें. सस्ते ईयरफोन की जगह अच्छी क्वालिटी के ईयरफोन्स का ही इस्तेमाल करें. आपको दिनभर में 60 मिनट से ज्यादा ईयरफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।