मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी मुल्कों से भी पिछड़ा भारत...

प्रकाशित: Oct 15, 2022 23:54रिपोर्ट: Navtej TV

भूखमरी और कुपोषण पर पैनी नजर रखने वाली ग्लोबल हंगर इंडेक्स की वेबसाइट ने यह जानकारी दी है की भारत ने कुपोषण और भुखमरी के मामले में 121 में से 107वाँ स्थान प्राप्त किया है।

Delhi में बने कचरे के पहाड़ के लिए BJP और AAP की सरकारें जिम्मेदार- Anil Bhardwaj


पिछले साल 2021 में भारत इस सूची में 116 देशों में 101वें स्थान पर था, लेकिन इस साल भारत इसी सूची में 101वें स्थान से खिसक कर 107 वें स्थान पर पहुँच गया है, वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 99वें, म्यांमार 71वें, श्रीलंका 64वें, नेपाल 81वें और हमारे पड़ोसी देशों में चीन ही एक मात्र ऐसा देश है जिसने इस सूची में 5 से भी कम GHI स्कोर हासिल करते हुए इस सूची में चौथे (4th) नंबर पर जगह बनाई है।

​​​​​​​

पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम्ब ने GHI रिपोर्ट का जिक्र करते हुए अपने ट्वीट में कहा है की, “नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 साल में 2014 के बाद से हमारा स्कोर खराब हुआ है”, उन्होंने ट्विटर पर पूछा की “माननीय प्रधान मंत्री कब बच्चों के बीच कुपोषण, भूख और लाचारगी जैसे वास्तविक मुद्दों का समाधान करेंगे? ” आपको बात दें की कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्ट हंगर हिल्फ़ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए इस रिपोर्ट में भारत में भूख के स्तर को "गंभीर" करार दिया गया है.