रात में इस काम को नहीं करने के कारण महिलाएं हो रही है मोटी, आज से शुरू करें..
लाइफस्टाइल
आज के समय हर इंसान अपने बढ़ते मोटापे से परेशान है और इसके कारण वह बहुत ज्यादा चिंता में रहता है। कई बार तो वत मोटापे के कारण इतना ज्यादा तनाव में चला जाता है कि उसे दूसरी बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती है। पुरूषों से ज्यादा महिलाएं मोटापे का शिकार हो रही है और इसके कारण उनको बाहर जाने में भी शर्मिदा होना पड़ता है। अगर आपको इस प्रकार की शर्मिदंगी से बचना है तो आप एक ऐसा काम करना होगा जिसके कारण आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा।
हमारी दिनचर्या में पानी, खाना और नींद बहुत जरूरी होता है लेकिन अगर इनमें से एक भी चीज की कमी होती है तो हमारा शरीर कमजोर हो जाता है। लेकिन इन सब में नींद लेना बहुत जरूरी है लेकिन कई लोग इसको लेकर ज्यादा सावधानी नहीं रखते है और देर रात में सोते है फिर देर सुबह उठते है। कई महिलाएं 6 घंटे भी नहीं सोती है तो वह मोटापे का शिकार होती है।
एक सर्वे में पाया गया है कि जो महिलाएं चैन की नींद सोती है उनका वजन कम होता है और वह मोटी नहीं होती है। लेकिन जो महिलाएं कम सोती है वह ज्यादा मोटी होती जाती है। महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है, जिसकी वजह से पूरी नींद नहीं ले पाती है और इसी वजह से मोटापा उनके जीवन का हिस्सा बन गया है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में फैट ज्यादा नजर आता है। नींद में कटौती करने से फैट तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि नींद के साथ आप अपने आप को अन्य कामों में वयस्त रखना होगा ताकि आपका मोटापा ज्यादा बढ़े नहीं।