Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पुष्पा 2 में बहुत शानदार होगा अल्लू अर्जुन का लुक, फायर है ये फ्लावर नहीं

फिल्मी फीवर
पुष्पा 2 में बहुत शानदार होगा अल्लू अर्जुन का लुक, फायर है ये फ्लावर नहीं

फिल्म पुष्पा को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था और फैंस अब उसे दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है इस साल के अंत तक पुष्पा 2 की रिलीज डेट का एलान कर दिया जाएगा। लेकिन इन दिनों साउथ के स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का बहुत शानदर लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस पागल हो गए है।

नोटों की गड्डियों और सोने को जब्त करने के बाद ED करती है ये काम!

पुष्पा द राइजएक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी थी जिसकी कमाई देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। फिल्म ने हिन्दी बेल्ट में भी पुष्पा 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करके नया रिकॉर्ड बनाया था। इस फिल्म की कहानी के साथ अल्लू अर्जुन का लुक लोगों के सिर चढ़कर बोलने लग गया था और एक बार फिर दर्शकों पर इसका नशा छाने वाला है।


दर्शक बेसब्री से पुष्पा के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं और अल्लू अर्जुन का लेटेस्ट लुक देखकर उनकी उत्सुकता ज्यादा बढ़ गई है। अल्लू की नई तस्वीर में वह लेदर की जैकेट पहने, चौड़ी काली वाला आईवियर और सिगार पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने वॉर्निंग कैप्शन लिखा सावधान,  सिगार धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। कई दर्शकों ने कहा कि यह लुक पुष्पा 2 में देखने को मिलेगा।