जीवन का सबसे अच्छा और उत्तम धन होता हैं स्वास्थ ...इसलिए देश भर में दिवाली से एक दिन पहले स्वास्थ्य रूपी धन की प्राप्ति के लिए धनतेरस का पर्व मनाया जाता हैं।कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है.इस बार ये त्यौहार 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा हैं। इस साल 23 october को मनाया जाएगा। आइए आपको बताते हैं धनतेरस के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि के बारे साथ ही बताएँगे कुछ महत्वपूर्ण चीजे और खरीदारी के बारे में भी ........
करवा चौथ की पूजा के मंत्र, इन से मिलेगा व्रत का पूरा फल
इस दिन पीतल, सोना,चांदी,झाड़ू,नमक, गहने, कपड़े, खील-बताशे, सजावटी समान जैसे चीजे खरीदे , ना की लोहा, एलमुनीयम, स्टील, कांच, काले रंग के कपड़े, प्लास्टिक।
-इस दिन सुबह जल्दी उठकर नहाकर, पूजा की तैयारी करे। पूजा के समय सूर्यदेव,श्रीगणेश,दुर्गा,शिव और विष्णु इन पंचदेव की स्थापना जरूर करे। घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर पूजा करे और सभी को चंदन,चावल लगाकर फूल और हार अर्पण करे।
-पूजा करने के बाद प्रत्येक पकवान में तुलसी के पत्ते रख प्रसाद चढाएं।
-याद रखे की पूजा के बाद मुख्य द्वार, आगंन और घर के हर खोने में दीपक जलाए।
शुभ मुहूर्त---
पंचांग अनुसार धनतेरस 22 octoberको शाम 6 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होकर 23 octoberकी शाम 6 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगा।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:44 से 06:05 तक रहेगा।
और अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से दोपहर 12:46 तक रहेगा
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:18 से 03:05 तक रहेगा।
