फेसबुक पर लड़कों के प्रेम जाल में फसकर लड़कियां आए दिन शोषण का शिकार होती रहती है लेकिन इसके बाद भी वह जागरूक नहीं हो पा रही है। लड़के किसी भी अनजान लड़की को फेसबुक फ्रेंड के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फंसा लेते है और इसके बाद उनके साथ रेप जैसी घटना को आसानी से अंजाम देते है।
EID से पहले loudspeaker -झंडे पर विवाद, police ने छोड़े आंसू गैस के गोले,VIDEO
ऐसा ही ताजा मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है और आरोपी ऋषि ने फेसबुक के जरिए पड़ोस में रहने वाली युवती से दोस्ती करके उसके साथ संबंध बना लिए। आरोपी ने लड़की से शादी करने का वादा किया और जीवन भर साथ गुजारने की बात कही।
इसके बाद लड़की आरोपी की बातों में आ गई और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया और फिर दस महीने तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। जब भी उसने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता और रेप करता।
लड़की ने इस घटना के बारे में अपनी मां को बताई तो वह गुस्सा हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और पुलिन से मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
