Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पिता ने पैसों के लिए नाबालिग बेटी की 40 साल के आदमी से कराई शादी, रेप के बाद भागी

क्राइम
पिता ने पैसों के लिए नाबालिग बेटी की 40 साल के आदमी से कराई शादी, रेप के बाद भागी

राजस्थान में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा है और सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ रेप की   घटनाएं भी यहीं हो रही है। हाल ही में एक नाबालिग को बेचने का मामला सामने आया है। सौतले पिता ने पैसों की लालच में 14 साल की बेटी को 3 लाख में बैच दिया और उसकी शादी 40 साल के आदमी से करा दी। शादी के बाद पति लगातार उसके साथ रेप करता रहा और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

अपने जन्मदिन पर PM Modi देश को देने वाले हैं ये बड़ा तोहफा!

मामला जयपुर के जवाहर सर्किल थाने का बताया जा रहा है। पुलिस को एक नाबालिग के बदहवास हालात में जवाहर सर्किल पर पड़े होने की जानकारी मिली थी। लड़की ने बताया कि वह अपने पति के चुंगल से भागकर यहां पहुंची है।

14 साल की नाबालिग धौलपुर की रहने वाली है। सौतेला पिता ने 3 लाख रुपए में उसका सौदा कर दिया और पास के ही गांव में रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने विवाह किया। नाबालिग लड़की के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और खरीद.फरोख्त  रेप, मारपीट जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।