Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बालों का टूटना और झड़ना होगा बंद, करें इन चीजों का सेवन

लाइफस्टाइल
बालों का टूटना और झड़ना होगा बंद, करें इन चीजों का सेवन

बदलते मौसम के साथ बालों को टूटना बढ़ जाता है और गर्मी में यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर आपका खानपान अच्छा होगा तो आपके बाल मजबूत होंगे और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। अधिकतर लोग बालों की समस्या के लिए इंटरनेट पर सर्च करते हैं और वहां बताए हुए तरीकों को अपनाते है लेकिन इसके बाद भी उनको कोई फायदा नहीं होता है। 

विटामिन बी 
अगर आपको अपने बालों को टूटने से बचाना है तो विटामिन बी का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। बी-विटामिन से युक्त पदार्थों का सेवन करना बालों के लिए अच्छा होता है। हरी सब्जियां, केला, अंडा, दूध, मीट, पत्तेदार सब्जियां में इसकी मात्रा में ज्यादा होती है।

विटामिन ई 
विटामिन ई बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप , मांस, अंडे और फल का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा।

​​​​​​​

विटामिन सी 
विटामिन सी से बालों में मजबुती आती है और इसके लिए  नींबू, संतरा, आंवला आदि का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन
बालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन होती है और इसके कम होने से बालों के झड़ने की समस्या शुरू होती है। प्रोटीन का सेवन करके झड़ने और रूखे होने से बच सकते है। डाइट में प्रोटीन वाले फूड्स अंडे, नॉनवेज, पनीर और बादाम, का सेवन करना चाहिए।