Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पीरियड्स के समय होने वाले असहनीय दर्द से छूटकारा दिलाएंगी ये चीजें,जानें इसके फायदे

लाइफस्टाइल
पीरियड्स के समय होने वाले असहनीय दर्द से छूटकारा दिलाएंगी ये चीजें,जानें इसके फायदे

पीरियड्स यानी माहवारी के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी होती है और इसके कारण उनको बहुत ज्यादा दर्द भी सहन करना पड़ता है। कई बार तो महिलाओं का चिड़चिड़ापन, पेट में ऐंठन, असहनीय दर्द, माइग्रेन, कमर दर्द से उनकी सेहत तक खराब हो सकती है। इस दौरान शरीर में खून की कमी होनी शुरू हो जाती है इसके कारण कमजोरी महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन करके इस असहनीय दर्द से छूटकारा पा सकती है।

उर्फी ने पहने पारदर्शी कपड़े तो लोगों ने कहा कुछ तो शर्म करो! Urfi Trolled

सब्जियां: पीरियड्स के दौरान खून की कमी हो जाती है और खून की कमी को दूर करने के लिए आपको हरी सब्जियों को सेवन ज्यादा करना होगा। क्योंकि इनमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है।

दही-चावल: हेल्स एक्सपर्ट के अनुसार पीरियड्स के दौरान महिलाएं अगर  दही-चावल का सेवन करती है तो दर्द कम होगा। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

कैल्शियम: पीरियड्स के दौरान शरीर में कैल्शियम की कमी होती है और इसी वजह से कैल्शियम वाले फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती है। इस दौरान दूध, पनीर और दही जैसे चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।


अंडे: इसमें विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई सेहत के लिए फायदेमंद है और पीरियड्स के समय हर दिन अंडे का सेवन करना चाहिए। 

चॉकलेट: डार्क चॉकलेट का सेवन करके महिलाएं पीरियड्स के दर्द से छूटकारा पा सकती है।