वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और इस्तीफे के बाद कहा मैं जम्मू कश्मीर जा रहा हुं। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। आजाद ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा है।
आपको बतां दे कि बीते एक सप्ताह में कांग्रेस को दिग्गज नेताओं की ओर से जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल तक में झटके लगे हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हु़ड्डा ने भी कांग्रेस लीडरशिप को सलाह दी है कि वह वरिष्ठ नेताओं की चिंताओं को सुने।
2025 में प्यास से तड़पने लगेंगे अरबों लोग!
गुलाम नबी आजाद ने जम्मू.कश्मीर कांग्रेस की चुनाव समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आनंद शर्मा ने भी हिमाचल प्रदेश की चुनाव समिति से इस्तीफा दे दिया था।
दोनों नेताओं की राय थी कि वह राष्ट्रीय राजनीति में रह चुके हैं और प्रदेश के मामलों की समिति में रखना एक तरह से उनका डिमोशन है। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की चुनाव समितियों से इस्तीफा देते हुए कहा था कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह उनके कद के मुताबिक ठीक नहीं है।
आजाद के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है उसने कहा कांग्रेस खत्म होने की कगार पर पहुंच रही है। आजाद का अपमान जीतना करना था उतना कर लिया तो उन्होंने अब कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।
