आज के समय में प्यार और तकरार को लेकर आए दिन खबरे आती रहती है लेकिन इसके बाद दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अलग होने का फैसला कर लेते है। कई मामलों में ब्लैकमेल जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती है और इसके बाद अश्लील वीडियो वायरक कर दिए जाते है। ऐसा ही एक मामला राजधानी जयपुर में देखने को मिला है। जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ ब्लैकमले करते हुए एक लाख रुपए की मांग की है।
3 दिन में मिली Police को कामयाबी
यह मामला शिवदासपुरा इलाके का बताया जा रहा है जहां दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए मांगने की बात सामने आ रही है। पीड़िता के परिवार ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसनकी दोस्ती एक युवक से हो गई और इसके बाद उसने दोस्ती करके उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह घुमाने के लिए उसे अपने साथ ले गया जहां उसे नशीला पेय पिला दिया और अश्लील फोटो-वीडियो मोबाइल में शूट कर लिए।
