उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने ही दूसरी लड़की का रेप कर दिया, लव सेक्स और धोखे से भरी इस कहानी में लड़की ही लड़की की दुश्मन बन गई और बंधक बनाकर 10 दिन तक दुष्कर्म किया, चलिये आपको बताते है हैरान कर देने वाली इस घटना के बारे में।
मरी हुई बेटी के साथ 5 दिन तक बैठे रहे घरवाले पीते रहे गंगाजल!
गोरखपुर जनपद की रहने वाली पीड़िता 10वीं पास है और आरोपी ग्वालियर की रहने वाली है, पीड़िता की 2 महीने पहले फेसबुक के जरिए एक लड़की से दोस्ती हुई और दोनों में बातचीत होने लगी. गवालियर वाली फेसबुक फ्रेंड उसे अमीर बनाने का सपना और फिल्मों में काम दिलाने का लालच देने लगी, जिससे पीड़िता उसकी बातों में आकर ग्वालियर पहुंच गई, जब वो वहां पहुंची तो उसे पता चला कि फेसबुक फ्रेंड लड़की एक बड़ी गैंग चलाती है और नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करती है.
यहीं पैसे कमाने के लिए कई तरह के गैरकानूनी काम करवाती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़की उसे अपने कई दोस्तों के पास भेजती थी. किसी तरह को बचकर अपनी मौसी को फोन करने में कामयाब रही और अपनी आपबीती बताई। वहीं मामले पर गोरखपुर के पिपराइच थाने के दरोगा विकास मिश्रा ने बताया कि किशोरी की नानी ने शिकायत के दौरान दो मोबाइल नंबर दिए, जिन्हें सर्विसलांस पर लिया गया. लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ग्वालियर पहुंची. जहां आरोपी प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इस प्रकरण में किशोरी के अपहरण का केस दर्ज कर पीड़िता को बाल कल्याण समिति भेज दिया है।
वही आरोपी लड़की की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वो जेंडर छिपाकर बच्चियों को अपने जाल में फंसाती है, उनके साथ संबंध बनाती है और फिर उनका वीडियो बनाकर उसे बेच देती थी, बाद में बच्चियों से भी पैसे की मांग करती है।
