जयपुर में रविवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में केसरिया महापंचायत का आयोजन किया गया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर क्षत्रिय समाज के लोगों सहित प्रदेश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। महापंचायत के आयोजक और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि समाज की मांगे नहीं मानी गयी तो हम कुछ भी करने के लिए तैयार है। हम अपने अधिकारों के लिए राजस्थान से दिल्ली तक कूच कर सकते हैं।
फटाफट अंदाज में Rajasthan की बड़ी खबरें
गोगामेड़ी ने कहा कि श्रत्रिय समाज कई सालों से चला आ रहा है और उनका योगदान कोई नहीं भूल सकता लेकिन सरकार उनके हक के लिए कुछ नहीं करती है। हमें जो आरक्षण मिला है वह बहुत कम है हमे भी उसी तरह का आरक्षण चाहिए जो अन्य को मिला हुआ है। आरक्षण देने में भेदभाव नहीं होना चाहिए हमारे समाज के लिए भी राज्य सरकार एक बोर्ड का गठन करें ताकि हमारे समाज का उत्थान हो सकें। ईडब्लूएस सवर्ण आर्थिक पिछड़े अब अपने हक की मांग कर रहे है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को कोई झुका नहीं सकता। अपने हक और अधिकार के लिए यह महापंचायत बुलाई है। हमारी प्रमुख मांग ईडब्लूएस आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत किया जाए।
