Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

2 अप्रैल को जयपुर में केसरिया महापंचायत से गोगामेडी दिखाएंगे अपनी ताकत, जानें उनका पूरा प्लान

जयपुर संभाग
2 अप्रैल को जयपुर में केसरिया महापंचायत से गोगामेडी दिखाएंगे अपनी ताकत, जानें उनका पूरा प्लान

राजस्थान में चुनावी साल में सभी संगठन अपनी ताकत दिखाने में लगे हुए है और अपनी मांगों को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहे है। सभी संगठन अपने समाज के साथ आरक्षण जैसी बातों को लेकर विशाल प्रदर्शन करके सरकार को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस कड़ी में राजपूत समाज की 2 अप्रैल को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में केसरिया महापंचायत का कार्यक्रम रखा है। 

केंद्र सरकार कर रही हैं CBI का दुरूपयोग - Govind Singh Dotasara

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेडी ने बताया कि महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से लाखों राजपूत लोग पहुंचेंगे। इसका प्रथम उद्देश्य क्षेत्रीय जन कल्याण बोर्ड का गठन हो और EWS आरक्षण का प्रतिशत 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाए। इसका लाभ पंचायत चुनाव और नगर निगम चुनाव में आरक्षण दिया जाए।

सरकार ने सभी समाजों के बोर्ड बना दिए हैं तो क्षत्रिय समाज का बोर्ड भी बनाना चाहिए। गोगामेडी ने कहा वह समाज के लिए हमेशा काम करते है और इस पंचायत का प्रमुख लक्ष्य भी समाज की मांग को उठाना। राष्ट्रीय स्तर पर करणी सेना आर्थिक पिछड़ों व सवर्णों के हको की बात करती है।