IPLके 15वें सीजन का नया चैंपियन गुजरात बना है। IPL में पहली बार खेल रही गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद गुजरात को 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली है तो रनरअप राजस्थान को भी 12 करोड़ रुपए मिले।
तीसरे स्थान पर रही बेंगलुरु को 7 करोड़ और चौथे नंबर पर रही लखनऊ को 6.5 करोड़ रुपए ईनाम में मिले है। कल के मैच को देखकर लगा कि गुजरात ने रॉयल्स को एक बार भी हावी होने नहीं दिया और आसानी से मैच जीत लिया। गुजरात कप्तान हार्दिक ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम का चैंपियन बना दिया।
पति नहीं बनवा पाया आलीशान घर, तो पत्नी खेलने लगी ये गंदा खेल!
टीमों के अलावा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। पर्पल कैप के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले राजस्थान के युजवेंद्र चहल को 10 लाख रुपए मिले है। चहल ने इस बार 27 विकेट अपने नाम किए है। इसके बाद ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले जोस बटलर ने 17 मैचों में 863 बनाकर 10 लाख रुपए जीते हैं। फाइनल के मैन ऑफ द मैच गुजरात के कप्तान पंड्या को 5 लाख रुपए मिले।
आईपीएल 2022 में खिलाड़ियों को मिले अवॉर्ड इस प्रकार हैं: –
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: उमरान मलिक (10 लाख )
मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन : जोस बटलर (10 लाख )
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन : दिनेश कार्तिक (10 लाख, टाटा पंच )
गेम चेंजर अवॉर्ड : जोस बटलर (10 लाख)
फेयर प्ले अवॉर्ड : गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन: जोस बटलर (10 लाख)
फास्टेस्ट बॉल ऑफ द सीजन : लॉकी फर्ग्यूसन
मोस्ट 4 ऑफ द सीजन : जोस बटलर (10 लाख)
कैच ऑफ द सीजन : एविन लुईस (10 लाख)
मोस्ट वैल्यूएब प्लेयर ऑफ द सीजन : जोस बटलर (10 लाख)
