आज के समय में इंसान पैसों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहता है लेकिन जब बात लाखों रूपए की हो तो इंसान इतना पागल हो जाता है कि वह सब कुछ भूल जाता है। हाल ही में एक ऐसा मामला गुजरात से देखने को मिला है जहां एक महिला की लाश ने पुलिस को चिंता में डाल दिया कि उसकी मौत कैसे हुई और अपराधी कौन हो सकता है। लेकिन कहते है कि पुलिस जब किसी की जांच करती है तो वह बाल की खाल तक निकाल देती है और ऐसा ही इस केस में देखने को मिला।
पुलिस ने वलसाड में महिला की कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए इसका खुलासा कर दिया है। वलसाड शहर में सुनसान जगह पर कार में एक महिला की लाश मिलती है तो पुलिस मौके पर पहुंच जाती है। पुलिस जांच करती है लेकिन किसी प्रकार के तथ्य नहीं होने से जांच में सहायता नहीं मिलती है।
महाकाल के बिना दर्शन किए लौटे Ranbir और Alia, लोगों ने किया विरोध! bollywood news today
इसके बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और पुलिस ने उस महिला की पहचान की तो वह हरेश बलसारा की पत्नी के रूप में हुई। हरेश और वैशाली अच्छे से जीवन व्यापन कर रहे है वैशाली जहां एक मशहूर गरबा सिंगर थी तो पति हरेश भी गिटारिस्ट है।
पुलिस ने पति हरेश से पूछताछ शुरू कर दी लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं मिली। इसके बाद हरेश ने पुलिस को ऐसी जानकारी दी जो इस जांच में बहुत बड़ी कारगर साबित हुई। इसके बाद पुलिस ने अपनी टेक्नीकल सर्विलांस को मैदान में उतारा और पूरे रूट की सीसीटीवी फुटेज स्कैन कर दी। इसके बाद बड़ी सफलता मिली और बबीता नाम की महिला से बात होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने बगैर देर किए बबीता से पूछताछ शुरू कर दी लेकिन बबीता ने पुलिस को एक झूठी कहानी बता दी। लेकिन पुलिस को डर था कि वह उससे सख्ती से पुछताछ नहीं कर सकती थी क्योंकि वह 9 महीने की गर्भवती थी। इसके बाद पुलिस ने एक ऐसी योजना बनाई जिसमें बबीता फंस गई और उसने सारा अपराध कबुल लिया।
उसने बताया कि उसने वैशाली से 25 लाखा रूपए उधार लिए थे और वह उनको नहीं देना चाहती थी। वैशली में मुसीबत के समय बबीता की मदद की लेकिन उसके बदल में उसे मौत मिली और इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो सबके होश उड़ गए। इसके लिए बबीता ने सुपारी किलर्स से बात की और 8 लाख रूपए देकर उसका कत्ल करवा दिया।
