आज यानि 2 फरवरी से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए है जो 10 फरवरी तक चलेंगे। माघ माह की गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग—अलग रूपों की पूजा होती है। इस दौरान कोई भी माता का भक्त पूजा करके अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करवा सकता है। इस दिन पूजा करने से धन-दौलत में वृद्धि होने के साथ आपका घर खुशियों से भर जाएगा। गुप्त नवरात्रि में आप कुछ खास उपाय करके धन, दौलत, व्यापार और नौकरी में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Jodphur की Model Suicide | Rajasthan Minister Ramlal Jat को Honeytrap में फंसाने की थी साजिश
गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय
1.गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक गुप्त रूप से आपको मां दुर्गा की पूजा करनी होगी।
2.गुप्त नवरात्रि में आप मां से अपने जीवन में सुख, समृद्धि, धन, यश के लिए प्रार्थना करते हुए मां दुर्गा के मंत्र का जाप करें।
3. नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता के मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप करें।
देहि सौभाग्यम अरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि।।
4. रात के समय में आपको मां दुर्गा के लिए हवन करना होगा और ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।
5. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप 9 दिनों तक शराब और मांस से दूरी बनाए और उपवास करें।
6. गुप्त नवरात्रि में लक्ष्मी के प्रतीक चिह्न को भी पूजा स्थान, तिजोरी या घर में रखकर धन के लिए प्रार्थना करें।
