Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस दिन से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

धर्म
इस दिन से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है लेकिन इसमें दो बार गुप्त नवरात्रि और दो बार सामान्य नवरात्रि होते है। चैत्र और आश्विन नवरात्रि के बारे में सभी को पता है लेकिन माघ और आषाढ़ में आने वाली गुप्त नवरात्रि के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है।

भगवान शिव की तरह PM MODI ने पीया झूठ का जहर!

गुप्त नवरात्रि में गुप्त रूप से साधना की जाती है और जीवन से बाधाओं का नाश करने का वरदान प्राप्त किया जा है। इस बार आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र 30 जून से शुरू होने जा रहे हैं। गुप्त नवरात्रि में मुख्य रूप से तांत्रिक रूप के लिए जाने जाते हैं।

गुप्त नवरात्रि में नौ दिन के लिए कलश स्थापना की जाती है और इसके बाद अलग अलग तरह से पूजा की जाती है। अपनी किसी प्रकार की समस्या को खत्म करने के लिए आप गुप्त नवरात्रि का पाठ जरूर करवाए।


शुभ मुहूर्त
गुरुवार, 30 जून, सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 6 बजकर 45 मिनट तक