Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हनुमान जयंती 2022: इस गलती से ना हो जाएं ये 5 अशुभ काम, हो जाएंगे बर्बाद

धर्म
हनुमान जयंती 2022: इस गलती से ना हो जाएं ये 5 अशुभ काम, हो जाएंगे बर्बाद

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है और इस दिन हनुमान की विशेष रूप से पूजा होती है। हनुमान जी हर संकट को दूर सकते है लेकिन इसके लिए आपको उनकी मन से अराधना करनी होगी। कहा जाता है कि जिस इंसान पर बजरंगबली मेहरबान हो जाएं तो वहां धन के भंडार लग जाते है और संकट हमेशा के लिए खत्म हो जाते है। लेकिन इनकी पूजा में जरा सी गलती आपको बर्बाद कर सकती है। आइए जानते है इन गलतियां के बारे में..

स्त्रियों का स्पर्श करना- यह मान्यता है कि हनुमान की प्रतिमा को महिलाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए। अगर वह ऐसा करती है तो वह अपने जीवन में संकटों को बुला रही है।

सूतक- अगर किसी कारण के चलते आपके घर में सूतक लगा है तो आपको हनुमान की पूजा नहीं करनी चाहिए। 

​​​​​​​

कपड़े- काले या सफेद रंग के कपड़े पहनकर कभी भी हनुमान की पूजा नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनको केवल लाल रंग के कपड़े पसंद है। 

मूर्ति- हनुमान की खंडित मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए और अगर घर में हनुमान की कोई फटी हुई तस्वीर है तो उसे किसी सरोवर में बहा दें।

शराब- हनुमान जयंती के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा नहीं करने से आपके जीवन में सकंटों का पहाड़ टूट सकता है।