Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हनुमान जयंती: कई सालों बाद बना ये अद्भुत संयोग,सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में करें पूजा तो बदल जाएगी किस्मत

धर्म
हनुमान जयंती: कई सालों बाद बना ये अद्भुत संयोग,सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में करें पूजा तो बदल जाएगी किस्मत

चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म हुआ था और आज यानि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती शनिवार को मनाई जा रही है। शनिवार का दिन बजरंगबली का प्रिय दिन है और आज के दिन उनकी पूजा करने से आपके जीवन से सभी संकटों का हमेशा के लिए निवारण हो जाएगा। 

मकर राशि में शनि और शनिवार को हनुमान जयंती का ये विशेष संयोग लगभग 30 साल बाद आया है। शनिवार के दिन मंगल और शनि ग्रह में किसी प्रकार का दोष है तो उसे हनुमान जयंती पर खत्म किया जा सकता है। इन दोनों ग्रहों के कारण आपके जीवन में आ रही परेशानियों को आसानी से खत्म किया जा सकता है।

हनुमान जयंती पर सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक हस्त नक्षत्र है जो इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। शनिवार के दिन आप किसी भी समय उनकी पूजा कर सकते है लेकिन अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा जो पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। हनुमान जी के जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुंदरकांड का पाठ करने से घर में आने वाली हर बाधा दूर होगी।

​​​​​​​

बजरंगबली को बूंदी बहुत पसंद है और आपको इस दिन बूंदी से बनी चीज का भोग लगा चाहिए। हनुमान जी को गेंदे के फूल भी बहुत पसंद हैं तो आपको पूजा करने में इन फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। सिंदूर में चमेली के तेल को मिलाकर लगानी चाहिए। इसके साथ उनको लाल रंग के वस्त्र भी अर्पित करने चाहिए और लाल रंग के कपड़े पहनकर ही उनकी पूजा करें।