Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हेमा मालिनी ने सीएम योगी के चुनाव लड़ने पर दिया ये बड़ा बयान, अब मथुरा...

उत्तर प्रदेश
हेमा मालिनी ने सीएम योगी के चुनाव लड़ने पर दिया ये बड़ा बयान, अब मथुरा...

यूपी चुनावों से पहले भाजपा ने अपने सभी नेताओं को यूपी के चुनावी मैदान में उतार दिया है। यूपी का चुनाव इस बार सभी पार्टियों के लिए करो या मरो से कम नहीं है लेकिन बीजेपी के लिए तो सबसे बड़ा दाव है। अगर यूपी जीत लिया तो दिल्ली में फिर से अपनी सरकार बनाना आसान काम हो जाएगा। यूपी चुनावों में इस बार बीजेपी के कई बड़े नेता मथुरा विवाद को लेकर आए दिन बयान दे रहे है और इस बार मथुरा की बारी का नारा लगा रहे हैं।

5 साल तो योगी सरकार का ट्रेलर, असली फिल्म तो बाकी है: गडकरी

भाजपा सांसद और फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी मथुरा को लेकर कहा है कि बीजेपी राज में ही हिन्दु मंदिरों का कायाकलप हुआ है।इसके बाद कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाया जाना चाहिए। इंदौर में हेमा ने कहा कि योगी सरकार ने राज्य की तस्वीर ही बदल दी है और मैंने इस बार सीएम योगी से मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है। यदि वे इस प्रस्ताव को स्वीकार करते है तो ये हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। सभी लोगों की इच्छा है कि अब अयोध्या जैसा ही मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए।


हेमा मालिनी ने इंदौर शहर की स्वच्छता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि योगी सरकार भी इसी तरह अपने प्रदेश को स्वच्छ बना रही है। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, राम मंदिर, काशी और अब मथुरा में भव्य मंदिर पर विचार किया जा रहा है। मथुरा को लेकर बीजेपी के डिप्टी सीएम भी अपनी मांग रख चुके है। लेकिन मथुरा पर विपक्ष बीजेपी को धर्म की राजनीति करने के आरोप लगाकर जमकर निशाना साध रहा है।