फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है और इस साल 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च होली खेली जाएगी। इस त्योहार को मनाने की एक प्राचीन कहानी है जो बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में है। अगर आपको होली से पहले अपने घर खुशियों का रंग भरना है तो आपको कुछ ऐसे उपाय करने होंगे जो आपके लिए बड़े फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
हमारे घर में कई प्रकार की चीजे होती है जो हमारे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है और ऐसे में कुछ चीजे ऐसी होती है जो आपको हमेशा परेशानी में डाल देती है। आपको अपने जीवन से कंगाली-दरिद्रता जैसी नाम की चीजों को हमेशा के लिए बाहर करना है तो आपको अपने घर में रखी कुछ ऐसी चीजों को बाहर करना होगा जो आपकी किस्मत बदल सकती है।
कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में
1. खंडित मूर्तियां- प्राचीन मान्यताओं के अनुसार घर में टूटी-फूटी या खंडित मूर्तियां रखने से आपके जीवन में हमेशा परेशानियां आती रहती है। इससे बचने के लिए आप घर में भी कोई टूटी-फूटी मूर्ति या प्रतिमा है तो उसे तालाब या नदी में प्रवाहित कर दें।
फिल्म 'आरआरआर' का अमेरिका में बजेगा डंका, देखेगी पूरी दुनिया
2. बंद घड़ी- कई लोग बंद या खराब घड़ी को घर में सजाकर रखते है जो उनकी किस्मत का ताला भी बंद कर देते है। ऐसी चीजों को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है और नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते है।
3. टूटा हुआ दर्पण- घर में टूटा हुआ कांच या उससे बना हुआ कोई सामान रखना भी अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजों को बिना देर किए हुए घर से बाहर कर देनी चाहिए ताकि आपकी किस्मत हमेशा चमकती रहे। ऐसा करने से मानसिक तनाव व धन संबंधी परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
4. घर में लगे जाले- आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा की घर हमेशा साफ रहे और जाले नहीं लगे। अगर घर में जाले लगे है तो आपको उनको हटा लेना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं करने पर आपकी किस्मत पर भी जाले लग जाएंगे। इसलिए होली के आने से पहले अच्छे से इनकी सफाई करना न भूलें।
