भारतीय में बॉलीवुड फिल्मों को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है लेकिन कोरोना काल के बाद फिल्मों की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। वहीं बात करें हॉलीवुड फिल्मों की तो उनका भारतीय सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। कोरोना काल के बाद अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ही बॉलीवुड पर धमाल मचा सकी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इसके बाद सलमान की फिल्म ने भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी।
राखी के पति ने पहली पत्नी पर लगाया धोखा देना का आरोप, राखी को बताया देवी
वहीं बात करें हॉलीवुड फिल्म spiderman - no way home की तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए है।
रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ की ओपनिंग करके सबसे बड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद शुक्रवार को 21.37 करोड़, शनिवार को 27.10 करोड़ और रविवार को 30.23 करोड़ के बाद विकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है।
साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में स्पाइडरमैन ने सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन स्पाइडरमैन को अब
हॉलीवुड की सबसे शानदार मूवी The Matrix Resurrections से टक्कर मिलने वाही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई देने वाली है। प्रियंका के कारण इस फिल्म को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
