Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सर्दी में इन चीजों के सेवन से बढ़ेगी आपकी इम्‍यूनिटी पावर

धर्म
सर्दी में इन चीजों के सेवन से बढ़ेगी आपकी इम्‍यूनिटी पावर

दुनियाभर में इन दिनों कोरोना के कारण सभी लोग अपनी इम्‍यूनिटी बढ़ाने को लेकर कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करते है। लेकिन यह दवाइयां उनकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित होती है। सर्दी के मौसम में एक बार कोरोना के नए वैरिएंट ने डराना शुरू कर दिया है और ऐसे में लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने को लेकर चिंता बढ़नी शुरू हो गयी है।

हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी घरेलू चिजों के बारे में बताने जा रहे है जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाएगी। इनका सेवन करने से आपको कोरोना के साथ कई दूसरी बिमारियों से भी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इम्‍यूनिटी बढ़ाने के उपाय

नए साल के जश्न को फीका कर देंगी आपकी ये ग​लतियां, रखें सावधानियां

हल्‍दी और दूध
हल्दी वाल दूध इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे कारगार उपाय है। इसके सेवन से आप अपनी इम्‍यूनिटी के साथ सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से भी छूटकारा पा सकते है। सर्दी के मौमस में रात में सोने से पहले इसका सेवन आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

आंवले का सेवन
आंवले का सेवन सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो आपके पेट के साथ दूसरी बीमारियों में भी कारगर होता है।


काढ़ा
सर्दी के मौसम में पूरा शरीर ठंडा रहता है और इसके कारण आपको गर्म चीजों का सेवन करना होता है। इसके लिए आपको सुबह के समय तुलसी,नमक,काली मिर्च और शहद का काढ़ा बनाकर उसका सेवन करना चाहिए। कोरोना के समय में काढ़ा रामबाण इलाज के रूप में लोगों की जान बचाने का सबसे बड़ा हथियार बना था।