हमारी सेहत को सही या खराब होने का प्रमुख कारण खानपान होता है और इसके बारे में सबको जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी से बचना है तो आपको कुछ ऐसी चीजों से दूरी बनानी होगी जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल खून से बहता है और इसके बढ़ने से रक्त वाहिकाओं में बाध होनी शुरू हो जाती है। इसके कारण कई प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा होता है। कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम करने वाली चीजों से दूरी बनानी होगी। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में..
चीजः चीज़ में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत होती है और ऐसे इसके सेवन से आपको बचना होगा।
तेलः तेल का इस्तेमाल कम करना होगा और नारियल का तेल तो खाने में पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।
फ्राइड फूडः कई लोगों को फ्राइड फूड बहुत ज्यादा पंसद होता है ऐसे में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
मीटः मीट का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए और ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। अगर आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो रेड मीट से दूरी बनानी चाहिए।
क्रीमः दूध से बनी क्रीम का इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी बढ़ाती है।
