सेहत का ध्यान रखकर करें तैयारी- आपको हमेश इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी आप घूमने की प्लानिंग बनाये तो हमेशा अपनी सेहत का ध्यान रखकर ही जाएं। अगर आप हनीमून की प्लानिंग करें तो अपने सेहत को ध्यान में रखते हुए ही अपनी जगह का चुनाव करें।
सोशल मीडिया से दूरी बनाना- हनीमून पर आपको पार्टनर के साथ ज्यादा समय बीतना चाहिए ना की सोशल मीडिया पर। अगर आप सोशल मीडिया से दूर नहीं रहते है तो आपका पार्टनर आप से दूर हो जाएग और आपका हनीमून आपके लिए सजा बन सकती है।
खान-पान का ध्यान रखें- आप हनीमून के दौरान अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गलत खान के कारण आप बीमार हो सकते है और आपका हनीमून आपके लिए सजा बन जाएगा। आप अपने हनीमून से ज्याादा अस्पताल जाने के बारे में सोचेंगे।
बजट का ख्याल रखना- हनीमून को यादगार बनाने के लिए आप अपनी पूरी सेविंग खर्च कर दें लेकिन इसके बाद आपको बजट की कमी हो जाएं तो यह आपके लिए परेशानी बन सकती है। हनीमून का बजट आप पहले से ही तैयार करें ताकि आपका ज्यादा पैसा बच जाएं।
